शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मार्ग है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज में समता, व बंधुत्व की भावना का संचार कर सकता है तथा समाज में फैली कुरीतियों, व कुप्रथाओं का प्रतिकार कर समाज को सही दिशा दिखानें का सद्कार्य कर सकता है इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखकर हम क्षेत्रवासियों व छात्र/छात्राओं में उच्च शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए सत्त प्रयत्नशील हैं।
विद्यालय परिवार, अपने विद्यार्थियों को सामाजिक व नैतिक मूल्यों पर खरा उतरने में सहयोग के लिए सदैव प्रयासरत रहता है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहता है।
आज समाज में ’वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना क्षीण होती जा रही है हमारे संस्कार कमजोर होते जा रहे हैं भौतिकवाद प्रबल हो रहा है। हम भविष्य के कर्णधारों में शिक्षा के माध्यम से ’वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना पुर्नस्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
अन्त में आप सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद।
आप सभी के मंगल कामना का आकांक्षी।
प्रबन्धक
श्री रामधारी यादव
Take the first step toward your academic future — apply online today and join a legacy of academic excellence.